Back to Basic Hindi

मूल की ओर :  परियोजना के कार्यपत्रक हेतु प्रस्तावित क्रियाकलाप

निर्देश:-
यह एक राष्ट्रीय स्तर की गौरवपूर्ण परियोजना है ।
कार्यपत्रक में 50% सामग्री बोलने या सम्प्रेषण कौशल के विकास और व्यक्तित्व विकास पर आधारित होनी चाहिए।

जहाँ जरूरत हो वहाँ आकर्षक और प्रेरक चित्र, कार्टून इत्यादि का प्रयोग करें ।

अपने कार्यपत्रक में वास्तविक जीवन की स्थितियों का चित्रण कर छात्रों को कक्षा के बाहर की दुनिया से सीखने के लिए उत्प्रेरित करें ।

भाषायी दक्षताओं के विविध कौशलों के विकास हेतु क्रिया कलाप निम्नवत प्रस्तावित हैं :

श्रवण कौशल विकास सम्बन्धी कार्य :-
निर्देश सुनकर उसके अनुसार कार्य करना
निर्देश के अनुसार अभिनय करना
कहानी सुनकर उसके अनुसार अभिनय करना
सुने हुए विवरण के आधार पर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में उत्तर देना
सुनाई गई कहानी के आधार पर उत्तर देना
श्रव्य सामग्री के वार्तालाप के आधार पर निर्दिष्ट चरित्र का अभिनय करना

उच्चारण कौशल विकास सम्बन्धी  कार्य :-
दिए गए शब्दों का शुद्ध उच्चारण करना
शब्द श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अन्य शब्द बताना
चित्र में दी गई गतिविधियों का वर्णन करना
दी गई चित्र श्रृंखला के आधार पर कहानी का वर्णन करना
दिए गए बिंदुओं का प्रयोग करके कहानी सुनाना
निर्दिष्ट घटना की कल्पना करते हुए इस का वर्णन करना
आयोजित कार्यक्रम का प्रतिवेदन लिखना
दिए गए विषय पर दो मिनट का भाषण देना
दिए गए उदाहरण के अनुसार शब्दों के जोड़े बनाना
दी गई परिस्थिति के अनुसार निर्धारित व्यक्ति से वार्तालाप करना
विभिन्न रिश्तेदारों की प्रमुख विशेषताएँ बताना
विभिन्न पेशेवरों की प्रमुख विशेषताएँ बताना
दिए गए प्रसंग/विषय के सम्बन्ध में अपने अनुभव सुनाना
दिए गए घटना क्रम के आधार पर ‘संक्षिप्त समाचार’ सुनाना
दिए गए संक्षिप्त समाचार का विस्तार करना



शुद्ध लेखन कौशल विकास सम्बन्धी (वर्तनी केंद्रित) कार्य :-
श्रुतलेख लिखना
शब्दों की वर्तनी शुद्ध करना
प्रस्तुत सामग्री के आधार पर नए शब्दों का निर्माण करना
वर्तनी की दृष्टि से सबसे शुद्ध शब्द बताना
शब्द श्रृंखला में अन्य शब्द लिखना
दिए गए अर्थ हेतु सर्वोत्तम शब्द का चुनाव करना
शब्द के विपरीत अर्थ हेतु सर्वोत्तम शब्द का चुनाव करना

व्याकरणिक तत्वों के विकास सम्बन्धी  कार्य :-
पाठ में प्रयुक्त संज्ञा शब्दों को छांटकर लिखना
पाठ में आए मुहावरों को चुनकर उनके अर्थ लिखना
वाक्य प्रयोग द्वारा दिए गए मुहावरों के अर्थ स्पष्ट करना
दिए गए शब्दों के लिंग बदलना
दिए गए शब्दों के वचन बदलना
दी गई सूची से विशेषण तथा संज्ञा शब्द अलग-अलग करना
दिए गए उदाहरण के अनुसार विशेषण शब्द से संज्ञा शब्द बनाना
दिए गए शब्दों में से उपसर्ग तथा मूल शब्द अलग-अलग करना
दिए गए उपसर्गों के प्रयोग से दो-दो नए शब्द बनाना
दिए गए शब्दों में से मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग-अलग करना
दिए गए प्रत्ययों के प्रयोग से दो-दो नए शब्द बनाना
पाठ में आए क्रिया शब्दों की सूची बनाना
दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखना
विलोम शब्द लिखना
वाक्यांश हेतु एक शब्द लिखना
पद व्याख्या में बदलाव करना जैसे क्रिया बनाना, विशेषण, क्रिया विशेषण आदि ।
लेख लिखने की कला
रचनात्मक लेखन एवं सार्वजनिक उद्बोधन ।
शब्द पहेली, कार्टून, चित्रकारी आधारित गतिविधियाँ।

बोध कौशल विकास सम्बन्धी  कार्य :-
दिए गए शब्दों के आधार पर वाक्य बनना
उचित अर्थ हेतु तालिका के स्तंभों के शब्दों का मिलान करना
दिए गए प्रश्नों के एक-दो शब्द में उत्तर देना
उचित शब्द भर कर रिक्त स्थान की पूर्ति करना
दिए गए कथनों के विषय में ‘सत्य’ य ‘असत्य’ लिखना
दिए गए प्रश्नों के उत्तर ‘हाँ’ अथवा ‘नहीं’ में देना
आदर्श संसद का आयोजन

विकसित ज्ञान पर आधारित लेखन सम्बन्धी  कार्य :-
आयोजित कार्यक्रम का प्रतिवेदन लिखना
विभिन्न रिश्तेदारों की प्रमुख विशेषताएँ लिखना
विभिन्न पेशेवरों की प्रमुख कार्य लिखना
निर्दिष्ट परिस्थिति/घटना की कल्पना करते हुए कुछ वाक्य लिखना
निर्देशानुसार पशु/पक्षी के सम्बन्ध में अपने अनुभव लिखना
दिए गए शब्दों को उचित क्रम में रखकर अर्थ पूर्ण वाक्य बनाना
दिए गए विषय पर निर्धारित शब्दों में अनुच्छेद लिखना
दिए गए बिंदुओं का प्रयोग करके निर्धारित शब्दों में अनुच्छेद लिखना
दी गई परिस्थिति के अनुसार निर्धारित व्यक्तियों के वार्तालाप लिखना
दिए गए घटना क्रम के आधार पर ‘संक्षिप्त समाचार’ लिखना
दिए गए संक्षिप्त समाचार को विस्तारपूर्वक लिखना
दी गई चित्र श्रृंखला के आधार पर कहानी लिखना
दिए गए बिंदुओं का प्रयोग करके कहानी लिखना
सम्पादक को पत्र
टेलीफोन पर बातचीत करने का तरीका
रेडियो / टेलीविजन के कार्यक्रमों की नकल (प्रस्तुति की नकल)

परिवेशीय सजगता एवं जीवन मूल्य विकसित करने सम्बन्धी  कार्य :-
पाठ्य सामग्री आधारित प्रायोजना कार्य
प्रस्तुत कथा वस्तु को स्वयं के जीवन से जोड़ कर देखना
कथानक की भिन्न परिस्थिति के अनुसार भविष्य का अनुमान करना
विषय को अपने परिवार, पड़ोस, समाज से जोड़ कर प्रस्तुत करना
घटित घटनाक्रम के आधार पर भविष्य की स्थितियों का अनुमान
जीवन मूल्यों सीख सम्बन्धी परिचर्चा
परिस्थिति विशेष पर वाद विवाद
पात्र बदल कर कहानी लेखन करना
गद्य सामग्री की पद्य रूप में प्रस्तुति
पद्य सामग्री की गद्य रूप में प्रस्तुति
कक्षा को बाहरी दुनिया एवं प्रकृति से सम्बंधित गतिविधियों से जोड़ना ।
छात्रों को शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्रों से दंतकथाओं, नीति कथाओं, पौराणिक कथाओं, विज्ञान फंतासी, आदर्श लोगों, नैतिक एवं प्रेरणादायक तथा अन्य कथाओं को पढ़ने एवं उनसे सीख लेने को प्रेरित करना।


Download B2B Hindi Class 6