Cyber Attack

रैनसमवेयर के हमले से देश में कई महत्वपूर्ण संस्थानों में लगे एटीएम के प्रभावित होने की आशंका है, जिसके कारण गृह मंत्रालय ने एहतियातन उन्हें बंद करने का फैसला किया है।

शुक्रवार के हमले में 150 देशों के 200,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इन प्रभावितों में बड़े निगमों सहित ज्यादातर व्यापारी हैं. बीते शुक्रवार को हुआ हमला रैनसमवेयर के बढ़ते खतरे में नवीनतम है, जिसमें हैकर कंप्यूटर को अपने डेटा को स्वचालित रूप से इनक्रिप्ट करने वाली फाइलों को वितरित करते हैं, जिनका इस्तेमाल फिरौती का भुगतान किए बगैर संभव नहीं हो पाता.

Ransomware एक प्रकार का हानिकारक कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर है, जो अपने आप ही इंटरनेट और E-Mails के माध्यम से आपके कम्प्यूटर में आ जाता है। जिसकी वजह से कम्प्यूटर में उपस्थित सभी फ़ाइल्स Encrypt हो जाती हैं और उन्हें वापस Decrypt करने के लिए आपसे कुछ रुपयों की माँग की जाती है। पिछले दो सालों से Ransomware Virus के संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहे हैं। CryptoLocker, CryptoWall और Locky जैसे Ransomware Virus आजकल अधिक प्रचलित हो रहे हैं। इन Ransomware से बचने के लिए इस लेख में अधिक से अधिक सुरक्षा सावधानियों पर प्रकाश डाला गया है।

दुर्भाग्य से, अगर आपका कम्प्यूटर Ransomware Virus से संक्रमित हो गया है, तो एन्क्रिप्टेड फ़ाइलों को डिक्रिप्ट करने के लिए कोई रास्ता नहीं है। यहाँ तक कि एक शक्तिशाली एंटीवायरस स्कैन भी प्रभावित फ़ाइलों को ठीक नहीं कर सकते। वायरस द्वारा एन्क्रिप्टेड फ़ाइल्स को रिकवर या सही करने के लिए एक प्रोफ़ेशनल डेटा रिकवरी ऐक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। Stellar Data Recovery किसी भी तरह के Ransomware जैसे CTB Locker, Locky, CryptoLocker, CryptoWall इत्यादि वायरस से प्रभावित फ़ाइल्स को सही करने में सक्षम है।